भंवरकुआं पर छात्रों के आंदोलन में पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- 'मोदी सरकार में 152 बार लीक हुए पेपर, भविष्य से खिलवाड़ बंद हो'
इंदौर।
नीट पेपर लीक व छात्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर छात्र धरने पर बैठे हैं। उन्हें समर्थन देने मंगलवार रात दो बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जो अयोग्य हैं, वे नौकरियां पा रहे हैं और अच्छी योग्यता वाले बेरोजगार घूम रहे हैं। पटवारी ने धरना स्थल पर ही धरने पर बैठे विद्यार्थियों के साथ सेव-परमल खाए। पटवारी ने कहा कि मैंने जिंदगी के 20 साल भंवरकुआं के आसपास निकाले हैं। मैं जीएसीसी से ही पढ़ा हूं। मैं दतिया चुनाव में था, लेकिन मेरा आप लोगों से मिलने का मन कर रहा था। आपका संघर्ष मायने रखता है। पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मध्य प्रदेश में ज्यादा होती है। शिक्षा की सुरक्षा नहीं बची है, तो फिर युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा। मोदी सरकार के कार्यकाल में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। 50 बार परीक्षाएं निरस्त हुईं और 21 बच्चों ने अपनी जान दी। क्या सरकार को यह नजर नहीं आ रहा है। पटवारी करीब एक घंटे धरना स्थल पर रुके।
पुलिस ने कहा- धरना गैरकानूनी
भंवरकुआं पर चल रहे धरने को लेकर अब पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के कोचिंग संचालकों से कहा कि धरना बिना अनुमति के दिया जा रहा है और गैरकानूनी है। यदि उनकी कक्षाओं के छात्र धरने पर बैठे हैं, तो वे उन्हें रोकें। उधर, धरना स्थल पर लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद धरना स्थल पर अब ज्यादा विद्यार्थी जुटने लगे हैं।

15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा