"दिग्विजय की खाली सीट पर पटवारी की नजर? जीतू बोले- 'मैं पार्टी का सिपाही, संगठन मेरी प्राथमिकता, लेकिन...'"
भोपाल।
कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल इसी साल खत्म होने वाला है। उनके सीट खाली होने से प्रदेश में दावेदारों के नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज और प्रभावशाली नेता इस सीट के लिए कतार में हैं। इसी बीच राज्यसभा के लिए संभावित चेहरों के बीच जीतू पटवारी का नाम भी उछल रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपना रुख साफ किया है।
पार्टी और संगठन की जिम्मेवारी है-जीतू
राज्यसभा में जाने के सवाल पर जीतू पटवारी ने अपना रुख साफ किया है। इस सवाल पर जीतू ने कहा है कि उनके ऊपर अभी पार्टी और संगठन की जिम्मेवारी है। जीतू ने कहा कि वो पूरी वचनवद्धता के साथ कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करने पर लगे हुए हैं। जीतू पटवारी ने बताया कि वो आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जमीनी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए उनका पूरा फोकस फिलहाल पार्टी और सगंठन की मजबूती पर है। हालांकि इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा कि वो पार्टी के सिपाही हैं ,इसलिए अगर आलाकमान और पार्टी नेतृत्व कोई भी आदेश करता है तो वो उस पर अमल करेंगे । जाहिर है अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्यसभा भेजने का फैसला करता है तो फिर उस पर मंथन करना जरूरी होगा।
कांग्रेस के कई नेता कतार में
मध्यप्रदेश में 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। इनमें दो सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास हैं। भाजपा की ओर से डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन सांसद हैं तो कांग्रेस सीट दिग्विजय सिंह के पास है। हालांकि दिग्विजय सिंह पहले ही राज्यसभा न जाने का ऐलान कर चुके हैं

दो बीमर के बावजूद जारी रही गेंदबाजी, फैंस हैरान
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई