ग्वालियर में गैस किल्लत का कोहराम: 3700 से सिमटकर 1300 रह गईं थालियां, बंद होने की कगार पर 'दीनदयाल रसोई'
ग्वालियर।
ग्वालियर में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण चार में से तीन दीनदयाल रसोई बंद हो गई हैं। इससे जरूरतमंदों को मिलने वाले भोजन की थालियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पहले जहां औसतन 3700 थालियां वितरित होती थीं, वहीं अब यह संख्या घटकर मात्र 1300 रह गई है। वर्तमान में केवल अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर स्थित दीनदयाल रसोई ही चालू है। यहीं से सीमित मात्रा में भोजन तैयार कर इंटक मैदान भेजा जा रहा है। झांसी रोड बस स्टैंड की रसोई भी पूरी तरह बंद हो चुकी है। यदि सिलेंडर की आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो अंतरराज्यीय बस स्टैंड की रसोई भी बंद हो सकती है। अधिकारियों के गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के दावों के बावजूद, जमीनी हकीकत अलग है। नगर निगम को इन चार रसोई के लिए प्रतिदिन 8 से 10 सिलेंडर मिलते थे। हालांकि, 13 मार्च से इसमें कटौती शुरू हो गई, उस दिन केवल 5 सिलेंडर मिले और शनिवार को यह संख्या घटकर 2 रह गई। इसी वजह से तीन दीनदयाल रसोई पर ताले लग गए। सिलेंडर की कमी के कारण थालियों की संख्या में लगभग 60-65 प्रतिशत की कमी आई है। बड़ी बस स्टैंड से ही रोटी और अन्य भोजन तैयार करके दोपहर में दो स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यह मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
दीनदयाल रसोई के इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि सिलेंडर की कमी के कारण रसोई में खाना काम बन रहा है, रसोई से जिन स्थान पर खाना सप्लाई होता था वह भी नहीं हो पा रहा है। पूर्व में दीनदयाल रसोई में 3 हजार से 3700 थालियां बनती थी, लेकिन अभी यह घटकर 1 हजार से 1500 की रह गई है। दीनदयाल रसोई में हर दिन थाली में लोगों के लिए अलग-अलग खाना बदल कर दिया जाता था, लेकिन गैस की किल्लत के चलते अब इसमें भी कमी कर दी गई है। गैस की किल्लत के चलते हम रोड से गर्म पानी करके खाना बनाने में यूज कर रहे हैं। रसोई में कम खाना बन रहा है इसलिए हम लोगों की खान की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो