मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा छत्तीसगढ़, कई जिलों में पारा 39°C तक पहुंचा
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से महसूस किया जाने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है|
प्रदेश में मौसम शुष्क, बारिश नहीं
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. लगातार बढ़ते तापमान की वजह से दिन के समय तेज गर्मी का एहसास होने लगा है और लोगों को दोपहर के समय अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है|

ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव