MP में 'अफ्रीकी' राज: सरकारी कैलेंडर में विलायती मेहमान, दिग्विजय बोले– 'इम्पाला' कब से हो गया हिंदुस्तानी?
भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार का शासकीय कैलेंडर अब विवादों में घिर गया है। कैलेंडर पर छपी हिरण की तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर कहा कि कैलेंडर में जिस हिरण को दर्शाया गया है, वह न तो मध्य प्रदेश में पाया जाता है और न ही भारत में। पूर्व सीएम के मुताबिक यह हिरण इम्पाला है, जो अफ्रीका में पाया जाने वाला वन्यजीव है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शासकीय प्रकाशनों में प्रयुक्त चित्रों के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी चूक से सरकार की गंभीरता पर प्रश्न खड़े होते हैं। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष इसे सरकारी लापरवाही बता रहा है, वहीं अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव