मऊगंज विधायक की 'घर वापसी', मूसा गैंग की धमकियों के बीच नेशनल हाईवे पर शक्ति प्रदर्शन
मऊगंज ।
मध्य प्रदेश के मऊगंज विधानसभा से जुड़ी एक बड़ी और सियासी तौर पर अहम खबर सामने आई है. पिछले 55 दिनों से गायब माने जे रहे मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल गुरुवार को लोगों के सामने आकर सभी चौंका दिया. 55 दिनों बाद मऊगंज वापसी पर विधायक प्रदीप पटेल की जोरदार स्वागत किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद उनका भव्य काफिला निकाला गया.
विधायक के आगमन के साथ ही नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. दरअसल, विधायक प्रदीप पटेल का सैकड़ों वाहनों का काफिला मऊगंज हाईवे से गुजरा, जहां जगह-जगह समर्थक मौजूद रहे. इस दौरान, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच पूरा माहौल उत्साह से भरा नजर आया. कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे यह साफ दिखा कि स्वागत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
विधायक ने लोगों से किया ये वादा
इस दौरान विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि भले ही वे कुछ समय क्षेत्र से बाहर रहे हों, लेकिन मऊगंज की जनता हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाएगा.
55 दिनों बाद हुई यह वापसी मऊगंज की राजनीति में अहम मानी जा रही है. समर्थकों की भीड़ और भव्य काफिले ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में मऊगंज का सियासी माहौल और ज्यादा गर्म रहने वाला है.

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान