भोपाल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरिद्वार के दौरे पर हैं। सीएम डॉ मोहन हरिद्वार में पतंजली योगपीठ पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव के साथ योग का विभिन्न आसन किया। वे कन्या गुरुकुल में बाबा रामदेव के साथ हवन में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन और बाबा रामदेव के शीर्षासन की तस्वरी सामने आई है। दोनों ने साथ साथ शीर्षासन भी किया। सीएम के इस रूप को लोगों ने पहले बार देखा। मतलब डॉ मोहन यादव भी योग आसन करने में माहिर है। कोई एक दिन में शीर्षासन नहीं कर सकता है। वे नियमित रूप से योग और आसन करते हैं। इसी का परिणाम है कि उन्होंने बाबा रामदेव के साथ विभिन्न आसन किए।