'शक्कर जहर होता है, छोड़ो उसको', मिठाई चाप रहे बीजेपी विधायक को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टोका
अशोकनगर।
गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अशोकनगर के दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार की रात वह चंदेरी पहुंचे। चंदेरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व विधायक डग्गी राजा के घर पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया इसके बाद मलकीत सिंह संधू के घर पर गए, वहां चंदेरी के विधायका जग्गाथ सिंह रघुवंशी भी थे। डायनिंग टेबल पर अतिथियों के लिए खाना रखा हुआ था।
मिठाई खाते वक्त टोका
दरअसल, खाने के साथ सभी लोग इस पर चर्चा कर रहे थे। वहीं, चंदेरी विधायक खा रहे थे। मीठा खाने में जगन्नाथ रघुवंशी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे। यह देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें टोक दिया था। साथ ही कहा कि शक्कर जहर के समान है। इससे सारी बीमारियां होती हैं। आपको शुगर भी है क्या। विधायक ने जवाब में कहा कि हां, शुगर है। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि आपको बिल्कुल नहीं शुगर खाना चाहिए। सिंधिया ने विधायक से कहा कि शुगर आपके लिए निषेध है। आप नेचुरल मीठा खा लो, मगर वो मत खाना। शुगर शरीर के पार्ट को एक-एक कर मारता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आप शुगर को जिंदगी में जितना कम हो सके लो। वहीं, खाने के लिए मक्के की रोटी और सरसों के साग को मेहमानों के लिए रखा गया था। गौरतलब है कि गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। अपने दौरे के दौरान वह लोगों से मिलते जुलते हैं। साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को सौगात भी देते हैं। अशोकनगर में भ्रमण के दौरान उन्होंने युवाओं की शिकायत पर प्ले ग्राउंड से अतिक्रमण हटवाया था।

आज खुलेगी लॉटरी: 22 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश