18 फरवरी को आएगा एमपी का बजट, सीएम मोहन यादव बोले- एमपी में कम हो रही बेरोजगारी
भोपाल।
केंद्रीय बजट के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात की है। उन्होंने मध्य प्रदेश को केंद्र से मिले बजट के बारे में जानकारी दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि 2026-27 में मध्य प्रदेश के बजट में 1.12 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान है। साथ ही पूंजीगत व्यय के लिए राज्य सरकारों को 50 वर्षों की अवधि के लिए ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। इस ऋण पर ब्याज का पूरा भार केंद्र सरकार वहन करती है। यह सहायता वित्त आयोग की सिफारिशों से अतिरिक्त है। 2020-21 से जनवरी 2026 तक 46,802 रुपए की राशि मिली है।
18 फरवरी को पेश होगा बजट
सीएम मोहन यादव ने कहा कि 18 फरवरी को विधानसभा में मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश होगा। मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर घटकर डेढ़ प्रतिशत रह गई है। इसमें तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट भविष्य को लेकर किया गया एक प्लान है जो निवेशकों का विश्वास बनाए रखेगा। सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
शहरों के विकास पर खर्च होंगे 5000 करोड़ रुपए
इसके साथ ही पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास पर पांच साल में 5000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मोहन यादव ने कहा कि छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित किए जाएंगे। हर जिले में महिला छात्रावास बनाएंगे। जिला अस्पतालों के बेहतर बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश को वस्त्र उद्योग में लाभ मिलेगा। पीएम मित्र पार्क से तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। मोहन यादव ने कहा कि देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह प्रदेश और देश की तरक्की में एक बड़ा योगदान देगा। इससे कई काम आसान हो जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह बजट मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास, समावेश प्रगति और दीर्घकालिक विकासोन्मुख और भविष्य उन्मुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि हमारा बजट दुनिया को नई दिशा दे रहा है। अपने पड़ोसियों का हाल देख लीजिए। पैसे के लिए पाकिस्तान को कितना जलील होना पड़ा रहा है।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान