रायसेन।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रायसेन पहुंचे। रायसेन शिवराज सिंह चौहान की संसदीय सीट विदिशा में आता है। सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने बल्ला थाम लिया। वहीं, बॉलिंग भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जड़ेजा कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने रवीन्द्र जड़ेजा की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। शिवराज सिंह चौहान के साथ रवीन्द्र जड़ेजा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए रायसेन पहुंचे थे। रवीन्द्र जड़ेजा ने सांसद खेल महोत्सव में लोगों का उत्साह देखकर कहा- सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी इंटरनेशनल मैच को देखने आया हूं। इतनी भीड़ इतना लोगों का प्यार, इसके लिए मैं सबका दिल से धन्यवाद करता हूं।
शिवराज सिंह चौहान ने लगाया शॉट
रायसेन जिले में सांसद खेल महोत्सव का सोमवार को समापन था। समापन समारोह में शिवराज सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, बीजेपी के कई सीनियर नेता था। रवीन्द्र जड़ेजा ने शिवराज सिंह चौहान को बॉलिंग जिस पर केंद्रीय मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार शॉट लगाया। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया है।
900 पंचायतों ने खेल प्रतियोगिताएं
रायसेन में आयोजित सासंद खेल महोत्सव में करीब 900 पंचायतों ने हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- "रायसेन में खेल महाकुंभ का समापन समारोह है। 900 से अधिक पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं हुईं और 100 दिनों तक पूरे संसदीय क्षेत्र में खेल का वातावरण रहा।"
शिवराज ने किया रोड शो
शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा भी मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने यहां खेले गए मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।