भोपाल। 
मध्य प्रदेश के भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर ने कार्यभार संभाल लिया हैं। हरिनारायण चारी मिश्र ने संजय कुमार को पदभार ग्रहण कराया हैं। हाल ही में हरिनारायण चारी मिश्र की जगह संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने बीते 29 जनवरी को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की थी। एमपी के 14 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था। संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। इससे पहले हरिनारायण चारी मिश्र भोपाल पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल रहे थे।
कौन है संजय कुमार
संजय कुमार का जन्म 20 दिसंबर 1976 को हुआ। वे 2004 कैडर के आईपीएस अफसर है। संजय का चयन सीधी भर्ती के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में हुआ। उन्‍होंने एमए तक की शिक्षा हासिल की है। संजय कुमार ने बालाघाट जोन में आईजी के रूप में अहम भूमिका निभाई है। 8 जून 2022 से बालाघाट जोन के आईजी के रूप में पदस्थ थे।