भोपाल। 
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए प्रतिभा खोज अभियान चलाएगी। पार्टी को म्यूजिशियन, सिंगर, कंपोजर, राइटर जैसी विधाओं में एक्सपर्ट आर्टिस्ट की तलाश है। लेकिन टैलेंट हंट के लिए कई अनोखी शर्त रखी गई है। टिकट मांगने वाले को मौका नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं दल से दिल मिलने पर ही भर्ती होगी। इन पदों के लिए आए हुए आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद इन्हें नियुक्त किया जाएगा। एमपी कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले ने एक आदेश जारी किया हैं। जिसमें लिखा – संगठन के लिए – कांग्रेस संगठन विचारधारा से जुड़े वो साथी जो जो चुनावी प्रक्रिया से दूर रहकर पार्टी के संगठन कार्य में रूचि रखते हों, समय दे सकते हों (जिले अथवा प्रदेश में) उनका स्वागत है।

 

साहित्यिक विधा – रचनात्मक कार्यक्रम हेतु- ऐसे साथी जो गीत गाते हों, कोई वाद्य यंत्र बजाते हों, विभिन्न विषयों पर लेखन कार्य, कविता, मुहावरे, शायरी करते हों, नारे बनाते हों, कार्यक्रम के संचालन करते हों आदि विधाओं के ऐसे साथी कांग्रेस के लिए कार्य करते हेतु आमंत्रित हैं। कृपया अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महेंद्र जोशी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ललित सेन, प्रभारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संपर्क करें। अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 है, सभी आयु वर्ग के योग्य साथियों का स्वागत है।