सतना में मारपीट के आरोपों में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, युवती और उसकी मां को पीटने का Video हुआ था वायरल
सतना।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद में भाजपा नेत्री की बेटी और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय को भेजे गए त्याग पत्र में पुलकित ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे, इसलिए वे पद छोड़ रहे हैं।
मारपीट के दो वीडियो आए सामने
बता दें कि यह पूरी घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की है, जिसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में आरोपित पुलकित टंडन भाजपा नेत्री की बेटी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह पीड़िता की मां और उसके भाई के साथ भी मारपीट करता नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने पुलकित को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा था।
आरोपित ने त्याग पत्र में दी सफाई
अपने इस्तीफे में पुलकित टंडन ने दलील दी है कि पुलिस ने केवल एक पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था और उनकी दुकान से संबंधित कुछ वीडियो बिना अनुमति के कहीं और भेज दिए थे। हालांकि, वीडियो साक्ष्यों और बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने पद से हटना ही बेहतर समझा।

हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान