स्कूल में छात्र-छात्राओं के उतरवाए कपडे़: ‘दिल, LOVE और नेताओं के नाम’ से मचा बवाल, परिजनों ने किया हंगामा
सिवनी।
केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की टी शर्ट उतरवाने पर बवाल मच गया। प्रिंसिपल के इस फैसले का परिजनों ने विरोध किया। उन्होंने बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दरअसल, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 29 जनवरी को प्रैक्टिकल के बाद टी शर्ट पहनकर आए थे। जिसमें लड़का-लड़कियों, नेताओं के नाम, आई लव और दिल का मोनो सहित कई चीजें लिखी हुई थी। जिसे देखकर प्रिंसिपल दीपक ने यूनिफार्म की गरिमा और स्कूल की धूमिल होती छवि का तर्क का हवाला देते हुए बच्चों से पालकों को बुलाने के लिए कहते हुए उनकी टी शर्ट को उतरवा दी। इसकी खबर मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने टी शर्ट में जो लिखा है, उसमें कोई अपराध नहीं बनता है। उनका कहना है कि बच्चों के कपड़े उतरवाकर उन्हें मानसिक रूप प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग की है।

Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण