शिवराज की नई घोषणा- पत्नी पर किताब लिखूंगा...
बीकानेर।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर नई घोषणा कर दी है। लेकिन ये घोषणा किसी योजना या प्रोजेक्ट की नहीं है। बल्कि बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने गए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया था। इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल की प्रशंसा करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये दिलचस्प घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी पर एक किताब लिखेंगे। शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया था।
शिवराज ने क्यों कि अर्जुन राम की तारीफ?
शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि 'भाभी जी पर आपने जो किताब लिखी है, उसे मैं एक अद्भुत घटना मानता हूं। किसी में इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह पत्नी की खुलकर तारीफ करे। शिवराज ने आगे कहा कि 'वरना लोग कहने लगते हैं कि ये तो जोरू का गुलाम है।' मजाकिया लहजे में मुस्कुराते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि, 'आपने ये साहस दिखाया है।
और…शिवराज सिंह चौहान की कर दी नई घोषणा
एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मजाकिया लहजे में इधर अर्जुन राम मेघवाल की तारीफ की, तो उसी पल नई घोषणा का एलान करते हुए कहा कि, 'अब तो मैं भी एक किताब लिख ही दूंगा। सच में, जीवन में धर्मपत्नी का बहुत बड़ा योगदान होता है।'

भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद