पुलिस या पटवारी पैसे मांगते हैं क्या? अचानक पंचायत भवन में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों से पूछा
अशोकनगर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर दौरे पर पहुंचे थे। प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के पैतृक गांव में मढ़ी पहुंचे। वहां उनकी मां का हाल जाना है। इसके बाद सीएम ने वहां शासकीय स्कूल गौशाला और पंचायत भवन का निरीक्षण किया है। इस दौरान गांव के लोगों से सीएम ने पूछा कि पटवारी और पुलिस वाले पैसे तो नहीं लेते हैं।
पंचायत भवन में पहुंच गए सीएम
दरअसल, अचानक सरपंच को बुलाकर ग्राम पंचायत भवन के औचक निरीक्षण करने पहुंच। फिर स्कूल के ताले खुलवा कर कक्षाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद गौशाला पहुंचे। गैशाला का सीएम ने हाल देखा है। साथ ही आमजनों और सरपंच के साथ उन्होंने सरकार की योजनाओं पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आज मैं 26 जनवरी के अवसर पर मढ़ी ग्राम आया हूं, जहां गौशाला का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि जो सरकार मवेशियों के लिए पैसा देती है, उसका धरातल पर कार्य हो रहा है।
CM के आने की सूचना के बाद मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पंचायत भवन में जाने की बात कही तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तुरंत प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारी पंचायत भवन पहुंचे। वहां पर व्यवस्था जमाना शुरू कर दिया। तुरंत टेबल पर जमी धूल को साफ करवाया गया। साथ ही कुर्सियां कम होने की वजह से कई कर्मचारी कुर्सियां मोटरसाइकिल पर लेकर पंचायत भवन की ओर भागते नजर आए। वहीं, पंचायत भवन में एक ही बल्ब होने की वजह से वहां तुरंत बड़े बल्ब मंगवाकर लगाए गए।
सीएम ने ग्रामीणों से पूछा... पुलिस, पटवारी पैसे तो नहीं मांगते?
वहीं, सीएम ने पंचायत भवन में सरपंच और पंचों के साथ बैठकर चर्चा की। ग्राम के विकास को लेकर क्या कार्य होना है, यह भी जानकारी ली। वहीं, पंचायत के प्रतिनिधियों ने ग्राम की गौशाला तक के लिए सीसी सड़क की मांग रखी। साथ ही अन्य विकास कार्यों को लेकर भी पंचायत भवन में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या सुनी है। इस बीच पर्वत सिंह कुशवाह से CM ने पूछा कि पुलिस या फिर पटवारी तुमसे पैसा मांगते हैं क्या..? कोई समस्या तो नहीं पर्वत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री से सम्मान निधि न मिलने और घर में एक ही महिला को लाडली बहना का लाभ मिलने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने उनका नाम नोट करवाया और कहा कि जल्दी ही दिलवाएंगे।

सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी! काइल जैमिसन पर BCCI का एक्शन
RBI Governor: इकोनॉमी मजबूत लेकिन कर्ज और महंगाई बढ़ने का खतरा
प्रेम प्रसंग बना खौफनाक खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मतगणना पर सियासी घमासान: Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल