कटनी में मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- क्या मुझे कैलाश विजयवर्गीय समझ रखा है
कटनी।
कटनी पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए. अंत में कुछ सवालों को टालते हुए इंदर सिंह परमार ने पत्रकारों से कहा " ये सवाल मेरे स्तर के नहीं, मुझे कितना भी उकसाओं मैं कैलाश विजयवर्गीय की तरह आप लोगों की बातों में फंसने वाला नहीं हूं." इंदर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए जा रहे नवाचारों पर खुलकर बात की.
विश्वविद्यालयों में डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा "अतिथि विद्वानों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 का जिक्र करते हुए बताया इस वर्ष प्रदेश के विश्वविद्यालयों में डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम लागू किया जाएगा. अब तक परीक्षाओं की कॉपियों के बंडल ऑफ लाइन जांच के लिए ले जाए जाते थे, लेकिन ऑनलाइन मूल्यांकन से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद होगी."
मध्य प्रदेश में कई भाषाओं की पढ़ाई होगी
इंदर सिंह परमार ने कहा "मध्य प्रदेश में भारत की विविध भाषाओं को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है. इसके तहत तमिल, मलयालम, सिंधी, मणिपुरी, गुजराती जैसी भारतीय भाषाओं को अलग-अलग विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा, जिससे भाषाई और सांस्कृतिक अध्ययन को मजबूती मिलेगी." पत्रकारों ने UGC के विरोध को लेकर सवाल किया तो मंत्री ने सीधा जवाब देने से परहेज किया.
शंकराचार्य विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं
वाराणसी में शंकराचार्य से जुड़े विवाद पर इंदर सिंह परमार ने कहा "यह विषय उनके स्तर का नहीं है. कैलाश विजयवर्गीय जैसा विवादित बयान की उम्मीद आप लोग मुझसे नहीं करें." वहीं, परमार ने कटनी में खुलने वाले पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज के विरोध में मामले में कहा "इस मामले में वह टिप्पणी नहीं करना चाहते. मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा में बेहतर काम किया जा रहा है."
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में पत्रकार के सवाल पर भड़कते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी. इस मामले की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर हुई. अगले दिन विजयवर्गीय को माफी मांगनी पड़ी. इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस के निशाने पर आ गए. विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने कई जिलों में प्रदर्शन किया था.

सूर्यवंशी को आंख दिखाना पड़ा भारी! काइल जैमिसन पर BCCI का एक्शन
RBI Governor: इकोनॉमी मजबूत लेकिन कर्ज और महंगाई बढ़ने का खतरा
प्रेम प्रसंग बना खौफनाक खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मतगणना पर सियासी घमासान: Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल