‘वो तो जगतगुरु भी नहीं हैं’, रामभद्राचार्य ने सरकारी नोटिस का किया समर्थन
ग्वालियर।
जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खुद के साथ हुई घटना को अन्याय बताने पर नाराजगी जाहिर की। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की घटना पर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि उनके साथ कोई अन्य नहीं हुआ है, असल में अन्याय उन्होंने किया है। मैं तो जगतगुरु हूं, वह तो अभी जगतगुरु भी नहीं हैं। नियम यह है कि गंगा तक रथ से नहीं जाया जाता है। जब पुलिस ने उन्हें रोका था, आप आगे मत जाइए तो रुकना चाहिए था। हम लोग स्वयं संगम में पैदल जाते हैं, अन्याय उन्होंने किया था। सरकार के दिए गए नोटिस को भी उन्होंने सही बताया है। धीरेंद्र शास्त्री के हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने वाले बयान को रामभद्राचार्य ने सही बताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘हिंदू शब्द फारसी से आया है, भारत में कोई हिंदू नहीं है’ पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा, ‘मैं स्पष्ट कहूं तो दिग्विजय सिंह को शास्त्र में कुछ भी नहीं आता है। मैं जेमिनी सभ्यता का उदाहरण दे रहा हूं। कुछ पुराने तंत्र शास्त्र हैं, उनमें भी हिंदू को परिभाषित किया गया है। जिन्हें श्लोकों के जरिए बताया गया है। उनको कुछ ज्ञात ही नहीं है, उन पर अब क्या ही कहा जा सकता है।

बरगी क्रूज हादसा: मौत के टापू पर पहुंचे उमंग सिंघार, बोले— ‘यह हादसा नहीं, सरकारी हत्या है; भ्रष्ट अफसरों को कब तक बचाएगी सरकार?’
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग