मोहन भागवत बोले- विश्व सत्य की नहीं,शक्ति की सुनता है:भोपाल में कहा- वैश्विक परिस्थितियां देशों को भारत से सीखने को मजबूर कर रहीं
भोपाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में जारी प्रवास श्रृंखला के तहत सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 2 और 3 जनवरी को मध्यभारत प्रांत के भोपाल विभाग केंद्र पर दो दिवसीय प्रवास पर हैं। मोहन भागवत ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में युवा संवाद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं के सवालों के जवाब जिज्ञासा-समाधान सत्र में दिए।
सतेंद्र दुबे (ग्वालियर) ने पूछा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने हो चुके हैं, अब विकसित भारत मे संघ की भूमिका क्या होगी?
मोहन भागवत; भारत की युवा पीढ़ी के मन मे ये बात जागी है कि हम अपने देश को बढ़ाना चाहते हैं। दूसरी तरफ विश्व की स्थितियां, विश्व के देशों को मजबूर कर रही हैं कि भारत से कुछ सीखने की इच्छा कर रहीं हैं। कितना सीख पाएंगे ये मैं नहीं बता सकता। लेकिन, ये चिंतन जरूर हुआ है कि भारत से सीखना है। तीसरा पक्ष ये भी है कि सम्पूर्ण विश्व को ऐसा नया रास्ता देने के लिए स्वयं परम वैभव सम्पन्न, बल सम्पन्न बनना पड़ेगा। क्योंकि, विश्व सत्य नहीं सुनता, विश्व शक्ति सुनता है। जिनमें शक्ति है उनकी बात सुनते हैं। वो सही हैं कि गलत इसका विचार नहीं करते। जिनकी बात सत्य है वो भी अगर दुर्बल हैं तो उनकी कोई नहीं सुनता। शरीर मन बुद्धि की सबलता अभी पूरी तरह आई नहीं हैं। शक्ति बल की होती है। शक्ति शील और युक्ति की भी होती है। तीनों मामलों में शक्ति चाहिए होती है। वो जैसी चाहिए वैसी शक्ति अभी आई नहीं हैं। उसके लिए प्रयास करना पड़ेगा। और संघ की भूमिका हमेशा से ही यही रही है। अपने सम्पूर्ण समाज की संगठित शक्ति के आधार पर अपने धर्म का संरक्षण करते हुए हम अपने देश को परम वैभव सम्पन्न बनाएंगे। आगे की बात कहने की आवश्यकता नहीं क्योंकि, जब-जब भारत बड़ा बनता है विश्व को रास्ता ही दिखाता है। समाज मे सदाचार सदविचार सद्भावना का वातावरण बनाता है। संघ शक्ति परस्पर पूरक बनकर व्यक्ति निर्माण का काम कर रहा है।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले