फोकट प्रश्न मत करो...मंत्री विजयवर्गीय ने पत्रकार को दी गाली:जीतू पटवारी बोले- विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाए, इंदौर को किया शर्मसार
इंदौर।
इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना काम नहीं किया, जो जिम्मेदारी सरकार की थी, वह मीडिया ने निभाई। इसके लिए उन्होंने पत्रकार साथियों का आभार जताया। पटवारी ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इलाज मुफ्त कराने की बात कही थी, लेकिन जब इस पर एक पत्रकार ने सवाल पूछा तो जो जवाब दिया गया, वह इंदौर को शर्मसार करने वाला था। उन्होंने कहा कि जिस पत्रकार ने सवाल पूछा, उसे गालियां मिलीं। कांग्रेस उस पत्रकार का सम्मान करती है।
इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की जान गई है।
“भाजपा सरकार हत्यारी”
पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। पहले 25 बच्चों की मौत हुई, अब 13 और लोगों की जान चली गई, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हत्यारी है।
उन्होंने कहा, जिस शहर ने स्वच्छता का तमगा जनता के दम पर दिलाया, उसी जनता को पानी में जहर दे दिया गया।
कांग्रेस बनाएगी जांच रिपोर्ट
कांग्रेस ने इस मामले में दो पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। पटवारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों और लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। घायलों को बेहतर और निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए।

पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी