संघ की तारीफ पर दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा का तीखा हमला
“ओसामा की आत्मा रो रही होगी, जाकिर नाइक खुद को अनाथ महसूस कर रहा होगा”
भोपाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखा पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह की संघ की तारीफ को लेकर तीखी और व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि “आज ओसामा बिन लादेन की आत्मा दोज़ख में जार-जार रो रही होगी और जाकिर नाइक खुद को अनाथ सा महसूस कर रहा होगा।”
डॉ. मिश्रा ने कहा कि “दिग्विजय सिंह जी और संघ की तारीफ—तौबा रे तौबा! यही वही नेता हैं जिन्होंने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्द गढ़े। आज उनके मुंह से संघ और राम-राम सुनना राजनीति में सबसे बड़ा विरोधाभास है। उन्होंने आगे कहा कि “जो व्यक्ति वर्षों तक हिंदू आस्था, संतों और राष्ट्रवादी संगठनों पर सवाल उठाता रहा, आज अचानक संघ की सराहना कर रहा है, यह स्वाभाविक नहीं बल्कि राजनीतिक मजबूरी का परिणाम लगता है।”
राज्यसभा चुनाव से जोड़कर साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के इस बदले हुए रुख को आगामी राज्यसभा चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि “मुझे तो यही लगता है कि यह 2020 की तरह एक बार फिर दबाव बनाने की रणनीति है। दो महीने बाद राज्यसभा के चुनाव हैं और कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब-जब राज्यसभा का चुनाव आता है, तब-तब दिग्विजय सिंह का राजनीतिक स्टैंड बदलता नजर आता है।”
सियासत गरमाई
इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा जहां इसे कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति बता रही है, वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की