2028 की रणनीति पर कांग्रेस को विधायक बरैया का अलर्ट, SC,ST और माइनॉरिटी पर ध्यान जरूरी, नहीं तो ...
भोपाल।
कांग्रेस के भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया ने 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को लेकर हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को 2028 में सत्ता में वापसी करनी है, तो उसे अपने परंपरागत SC, ST और अल्पसंख्यक वोट बैंक पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। फूल सिंह बरैया ने कहा कि वर्तमान समय में कई राजनीतिक नेता और संगठन इन वर्गों के बीच सक्रिय हैं। चाहे यूपी से आने वाले चंद्रशेखर आज़ाद हों या अलग-अलग OBC संगठन, ये सभी ज़मीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की थोड़ी सी भी लापरवाही पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि SC, ST और अल्पसंख्यक वर्ग ऐसा वोट बैंक है, जो बिना शर्त कांग्रेस के साथ रहा है। ‘इन वर्गों को टिकट मिले या न मिले, पद मिले या न मिले, फिर भी यह कांग्रेस को वोट देता है। लेकिन अगर उनकी समस्याओं को अनदेखा किया गया, तो यह पूंजी भी कमजोर हो सकती है, बरैया ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को जहां लगभग 1 करोड़ 98 लाख वोट मिलते हैं, वहीं SC, ST और अल्पसंख्यकों का संयुक्त वोट करीब 2 करोड़ 55 लाख है। उनका कहना है कि यही वोट कांग्रेस को सरकार तक पहुंचा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे लगातार पार्टी के अंदरूनी मंचों, PAC और अन्य बैठकों में यह मुद्दा उठाते रहे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस कई बार दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े मुद्दों को समय पर और मजबूती से नहीं उठा पाती, जिससे नाराज़गी पैदा होती है। OBC समाज को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जाति जनगणना और सामाजिक न्याय की बात उठाने से सकारात्मक माहौल बना है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की ज़रूरत है।फूल सिंह बरैया ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कांग्रेस ने समय रहते अपने कोर वोट बैंक को साधने की रणनीति नहीं बनाई, तो 2028 विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए कठिन साबित हो सकता है।

राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
नीतीश कुमार का अधूरा मिशन पूरा करेंगे निशांत? पटना में ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ के पोस्टर चर्चा में
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप