उज्जैन। 
विश्व दिव्यांगता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक दिव्यांग को जानवरों की तरह पीटा गया. पीटने वाले प्रधान आरक्षक को अब संस्पेंड कर दिया गया है. प्रधान आरक्षक द्वारा दिव्यांग को लात-घूसों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी प्रधान आरक्षक दिव्यांग को बेरहमी से पीटता दिखा था. दिव्यांग को रेलवे आरक्षक द्वारा बेहरमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में आरोपी प्रधान आरक्षक  दिव्यांग को लात-घूसों जानवरों की पीटता दिख रहा है. दिव्यांग की पिटाई का वीडियो एसी कोच के एक यात्री बनाकर वायरल कर दिया। गौरतलब है शहर से करीब 60 किमी दूर नागदा के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार सुबह एक दिव्यांग अपना बेग लेकर सोया हुआ था. इस दौरान सिविल ड्रेस में पहुंचे जीआरपी के प्रधान आरक्षक मानसिंह ने दिव्यांग पर लात घूसा बरसाना शुरू कर दिया. दिव्यांग की पिटाई का वीडियो एसी कोच के एक यात्री बनाकर वायरल कर दिया था.