मोहन सरकार के 2 साल; PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा- जनता को गुमराह करने की बजाय जवाब दें CM
भोपाल।
मध्य प्रदेश में सियासी ठंड बढ़ती जा रही है. जहां एक ओर मोहन सरकार अपने दो वर्ष के कार्याें की समीक्षा बैठक कर रही है. वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया जीतू पटवारी ने कहा कि "मुख्यमंत्री जी, आपके दोनों उपमुख्यमंत्रीयों के विभागों में खुलेआम अराजकता फैली हुई है. क्या आप उनकी कार्यशैली की समीक्षा कर उनसे इस्तीफा लेंगे. स्वास्थ, कृषि, परिवहन, स्कूली शिक्षा, पंचायत, लोक निर्माण, ऊर्जा, सहकारिता और स्वास्थ विभाग के मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप है. क्या उनसे मुख्यमंत्री इस्तीफा लेंगे? मुख्यमंत्री जी, आपके पास 13 विभागों का प्रभार है, इन विभागों की निष्पक्ष समीक्षा कौन करेगा?"
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उस बयान पर कड़ा प्रहार किया है जिसमें उन्होंने मंत्रियों और विभागों की दो वर्ष की समीक्षा करने की बात कही है. पटवारी ने इसे दिखावटी समीक्षा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को समझना होगा—राज्य का सबसे बड़ा विभाग उनके पास है, और देश के गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक आंकड़ों में साफ कहा था कि मध्यप्रदेश का गृह विभाग सबसे निकम्मा है.
पटवारी ने आगे कहा कि "कृषि मंत्री के विभाग पर नकली बीज घोटाले, परमिट के दुरुपयोग, बीमा कंपनियों की मिलीभगत और CAG रिपोर्ट में स्पष्ट टिप्पणियाँ दर्ज हैं. मुख्यमंत्री जी बताएं—क्या वे कृषि मंत्री पर कोई कार्रवाई करेंगे? स्कूल शिक्षा—50 लाख बच्चे गायब, बजट बढ़ा—भ्रष्टाचार भी बढ़ा. लगातार 50 लाख बच्चों का स्कूल शिक्षा व्यवस्था से गायब होना और बजट का 7 हजार करोड़ से बढ़कर 37 हजार करोड़ होना खुद में बड़ा भ्रष्टाचार है. शिक्षा मंत्री से पूछना चाहिए कि बच्चों की संख्या क्यों कम हो रही है और पैसा कहाँ जा रहा है?"
"मुख्यमंत्री जी ने टोल बंद होने का दावा किया था, जबकि सभी टोल पहले की तरह चालू हैं. क्या परिवहन मंत्री इस्तीफा देंगे? उपार्जन घोटाले से लेकर सहकारिता में भारी भ्रष्टाचार और पंचायतों में अनियमितताओं पर भी मुख्यमंत्री जी आज तक मौन हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की लापरवाही से 26 बच्चों की मौत हो चुकी है, नकली दवाइयों और कुपोषण पर भी सरकार का रवैया उदासीन है. CAG की विस्तृत रिपोर्ट सरकार की विफलताओं का आईना है."
PWD—गिरते पुल, टूटती सड़कें, 40% कमीशन का खेल
पटवारी ने कहा कि "बेतहाशा भ्रष्टाचार के कारण बने पुल 90 डिग्री पर झुक जाते हैं, सड़कें 100 मीटर तक धंस जाती हैं. क्या मुख्यमंत्री जी PWD मंत्री से इस्तीफा ले सकते हैं?"

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल