शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया ओरछा राम राजा दरबार का वीडियो, राजीव शुक्ला बोले- दर्शन ही करा देते
भोपाल।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. इस पर कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने तरीके से रिप्लाई किया. दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा के राम राजा दरबार में दर्शन के बाद 'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा: "ओरछा राजा राम के पावन दरबार में दर्शन का अद्भुत आनंद पाया, हृदय राम-रस से सराबोर है. जय श्री राम." इस पर कांग्रेस नेता और बीसीसीआई के पदाधिकारी राजीव शुक्ला ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "वीडियो में भगवान के दर्शन तो करा देते. दरअसल, पूरे 53 सेकंड के वीडियो में सिर्फ शिवराज सिंह चौहान और उनके आस-पास मौजूद भीड़ दिखाई दे रही थी. इसमें राजा राम या मंदिर प्रांगण के अन्य मंदिरों में विराजित भगवान के दर्शन नहीं हो रहे थे या सिर्फ मंदिर में सजावट के लिए हुई लाइटिंग ही दिख रही थी. माना जा रहा है कि इसी को लेकर राजीव शुक्ला ने शिवराज पर कथित तौर पर तंज किया.
यूजर्स ने शुक्ला को दिया जवाब
राजीव शुक्ला के रिप्लाई के बाद कई यूजर्स ने उन्हें जवाब देते हुए तरह तरह के कमेट किए. एक यूजर ने लिखा: "जी ओरछा धाम मंदिर के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित है. वहां श्रीराम माता सीता का दिव्य दरबार है. कभी आईये दर्शन लाभ ले लीजियेगा... वैसे कांग्रेस के लिए तो भगवान राम काल्पनिक हैं."

दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की