लूट के 3 आरोपी हथकड़ी समेत फरार, वाहन में हवा डलवाते रह गए पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप
सतना।
मध्य प्रदेश के सतना से अलग किए गए मैहर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कुख्यात बदमाशों को जेल ले जा रहे पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में हवा डलवाते रह गए और उधर लूट केस में कोर्ट से जेल ले जाए जा रहे तीन आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फिलहाल, जिलेभर के एग्जिट रूट्स पर नाकाबंदी करके पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, ये घटना न्यायालय से पेशी के बाद वापस लौटते समय की है। मैहर में पुलिसकर्मी हवा डलवाते रहे और लूट के तीन आरोपी हथकड़ी लगे ही फरार हो गए। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालांकि, एक जानकारी ये भी सामने आई है कि, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, एक अब भी फरार है, तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
पति-पत्नी के साथ की थी लूट
आपको बता दें कि, मोटरसाइकिल से जा रहे पति-पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई थी। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। मैहर पुलिस ने लूट का खुलासा किया था। जिले की सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव