दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मुस्लिम समाज का प्रदर्शन:भोपाल में सलमान के पुतले को फांसी पर लटकाया; अपील- कोई वकील, संगठन मदद न करे
भोपाल।
गौहरगंज की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान के खिलाफ शहर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर माता मंदिर चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाकर कड़े विरोध का संदेश दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए और नारेबाजी की गई। आंदोलन का नेतृत्व साजिद फ्रेंड्स क्लब और मुस्लिम समाज से जुड़े मुजाहिद सिद्दीकी ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा- सलमान जैसे दरिंदों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। हम संविधान के तहत उसे फांसी की सजा चाहते हैं। पूरा मुस्लिम समाज इस अपराध से शर्मिंदा है और आरोपी का कोई वकील या संगठन उसकी मदद नहीं करेगा।उन्होंने साफ कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी धर्म में स्वीकार्य नहीं हैं और सरकार व पुलिस को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात रही।
इससे पहले, आरोपी को पुलिस द्वारा शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़े जाने में मदद करने वाले रिजवान को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने 11 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया था।
आरोपी को जल्द फांसी हो
साजिद फ्रेंड्स क्लब और मुस्लिम समाज की ओर से मुजाहिद सिद्दीकी ने कहा कि दुष्कर्म आरोपी सलमान को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, हम शरीया कानून के अनुसार सख्त सजा चाहते हैं, लेकिन भारतीय नागरिक होने के नाते हम संविधान के तहत फांसी की मांग कर रहे हैं। मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति, नेता या धर्मगुरु ऐसे कृत्यों को न तो बर्दाश्त करता है और न ही ऐसे लोगों का समर्थन करेगा। हम सरकार, प्रशासन और पुलिस से मांग करते हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। सलमान की दरिंदगी के कारण भोपाल, मध्यप्रदेश और देश का मुस्लिम समाज शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। हमारा कोई साथी उसकी मदद नहीं करेगा और न ही कोई मुस्लिम वकील उसका केस लड़ेगा। हम उसकी फांसी की मांग पर अडिग हैं।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव