पापा सीएम, खुद डॉक्टर हैं अभिमन्यु... फिर भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ ईशिता के साथ लेंगे फेरे, शादी का कार्ड भी है सिंपल
भोपाल ।
देश में राजनेता अपने बेटे-बेटियों की शादी में करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। ऐसे दौर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव एक अलग ही मिसाल पेश करने जा रहे हैं। मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु की शादी होने वाली है। होने वाली बहू भी डॉक्टर है। लेकिन दोनों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हो रही है। यह शादी 30 नवंबर को उज्जैन में है। शादी का कार्ड भी सिंपल है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी
दरअसल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सादगी की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। बड़े बेटे की शादी भी सादे समारोह में किए थे। अब छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यू की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे हैं। यह शादी 30 नवंबर को उज्जैन में है। इस समारोह में कुल 21 जोड़े सात फेरे लेंगे। इसे लेकर उज्जैन में तैयारी हो गई है। मेहमानों को आने के लिए शादी के कार्ड मिलने लगे हैं।
शादी का कार्ड भी है सिंपल
मध्य प्रदेश में बीते दिनों कुछ राजनेताओं के बेटों की शादी हुई थी। शादी भव्य समारोह में हुए और इसके कार्ड भी काफी महंगे थे। उन शादियों की तुलना में सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी के कार्ड भी सामने आए हैं। शादी के ये कार्ड काफी सिंपल हैं। साधारण कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर है। साथ ही अंदर के पेज पर मांगलिक कार्यों के बारे में जानकारी है। सोशल मीडिया पर सीएम मोहन यादव की पहल की खूब तारीफ हो रही है।

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान