हमारी मोड़िया भी मोड़ों से कम नहीं, विश्व विजेता महिला टीम को बागेश्वर महाराज ने दी शुभकामनाएं
छतरपुर।
भारत ने इतिहास रचते हुए जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बनी। बागेश्वर महाराज ने वीडियो जारी कर बुंदेली में विश्व विजेता महिला टीम को शुभकामनाएं दीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। सभी महिला खिलाड़ियों को बागेश्वर महाराज जी ने वीडियो जारी कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि- हमारा भारत रेल और खेल में आगे बढ़कर नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा भारत चांद पर भी तिरंगा लहरा रहा है और पूरे विश्व में तिरंगे की छाप छोड़ रहा है। आज अभूतपूर्व दिन है जब खेल इतिहास में महिला क्रिकेट टीम ने 47 वर्षों के बाद विश्व कप में विश्व विजेता बनकर एक नई छाप छोड़ी। बागेश्वर महाराज ने कहा कि हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं। यह खेल पूरा अभूतपूर्व रहा और हम पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भारत कि बेटियां नित नई ऊंचाइयां छुएं और नए आयाम भारत को देती रहें। नित नई प्रगति का कार्य करते हुए भारत को खेल, रेल, मेलजोल में पूरी दुनिया में व्याप्त होना चाहिए ताकि तिरंगा लहराता रहे। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।

बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
डीयू के दो कॉलेजों को बम धमकी, कैंपस खाली; पुलिस जांच में जुटी
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी