महिला वर्ल्ड कप में क्रांति गौड़ के खेल से गदगद हुए मोहन यादव, 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान
भोपाल।
आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है. टीम की जीत में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी क्रांति गौड़ की भी अहम भूमिका रही है. क्रांति गौड़ के खेल से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी गदगद हैं. विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है.
मोहन यादव ने 1 करोड़ देने का किया ऐलान
राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की शानदार जीत पर खुशी जताई है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि "भारत की बेटियों ने असंभव से लगने वाले मैच को संभव कर दिखाया और विश्व कप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है. महिला क्रिकेट टीम में मध्य प्रदेश की बेटी ने भी अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाया है. मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें 1 करोड़ रुपए दिए जाने की मैं घोषणा करता हूं.

बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
डीयू के दो कॉलेजों को बम धमकी, कैंपस खाली; पुलिस जांच में जुटी
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी