एमपी में ‘मंत्री विजय शाह’ ने कार्यकर्ता से पहनवाए जूते, वीडियो हुआ वायरल
नर्मदानगर।
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार वह एक कार्यकर्ता से अपने जूते पहनवा रहे हैं। पूरी घटना गुरुवार को नर्मदानगर में मुख्यमंत्री द्वारा बैकवॉटर में मगरमच्छ छोड़ने के पूर्व में मां नर्मदा की पूजा के समय की है। सीएम डॉ मोहन यादव जमीन पर बैठकर हवन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मंत्री विजय शाह पीछे खड़े होकर एक कार्यकर्ता को जूते पहनाने का इशारा कर रहे हैं।
कार्यकर्ता ने मंत्री जी को पहनाए जूते
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंत्री शाह भरत पटेल को जूते की ओर इशारा करते हुए बायां पैर उठा रहे हैं। इसके बाद भरत पटेल उनका जूता उठाकर पैर में पहनाता है। फिर दायां पैर उठता है और कार्यकर्ता उनके पैर में भी जूता पहनाता है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री शाह के कार्यकर्ता से जूते पहनने का यह वीडियो म.प्र. जनसंपर्क की साइट पर भी मौजूद है।
मंत्री जी का विवादों से पुराना नाता
कैबिनेट मंत्री शाह का विवादों से पुराना नाता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को लेकर भी बयान दिया था। हाल ही में खंडवा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने विधायक कंचन तनवे को बहन बताते हुए कहा था क्या मैं इनका खुलेआम चुंबन ले सकता हूं। वह ये बात राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संदर्भ में कह रहे थे। इससे पूर्व भी मंत्री शाह कई बार दूसरे मामलों में भी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव