भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! हत्यारों को BJP नेताओं का ही संरक्षण, पत्नी का बड़ा दावा
कटनी।
कटनी के कैमोर में बजरंग दल कार्यकर्ता, पूर्व पदाधिकारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व श्रमिक ठेकेदार नीलेश रजक (Nilesh Rajak) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बहुचर्चित मामले में मृतक की पत्नी का पुलिस को सौंपा गया शिकायत पत्र सामने आया है। शिकायत पत्र सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
सांसद से लेकर विधायक तक पर लगा आरोप
इस पत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवाब खान सहित अन्य पर भी हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाए हैं। इधर, भाजपा विधायक से लेकर सांसद, प्रदेशाध्यक्ष तक हत्याकांड में शामिल अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई करने का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन मृतक की पत्नी के इस शिकायती पत्र के तीन दिन बाद भी अबतक कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
शिकायत पत्र में भाजपा नेताओं के नाम शामिल, पत्नी ने किया खुलासा
नीलेश रजक की हत्या के दूसरे दिन 29 अक्टूबर को पुलिस को दिए शिकायत पत्र व बयानों में नीलेश की पत्नी सुचिता उसरेठे ने बताया है कि उनके पति को टारगेट करते हुए शिकार बनाया गया है। हत्यारों को नवाब खान और उसके लोगों को सरंक्षण मिला हुआ था, जिसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोप लगाया गया है कि इस हत्याकांड में ये लोग भी शामिल हैं।
अमरैयापार में नशे का कारोबार किया जा रहा है, जो सबको पता है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मुझे मेरे पति की मौत का इंसाफ चाहिए। हालांकि इस पूरे मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवाब खान ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमरैयापार क्षेत्र का निवासी होने के चलते उन्हें जबरन इस प्रकरण में घसीटा जा रहा है। न तो मैने कभी किसी अपराधी को सरंक्षण दिया है और न ही उन्हें कभी मोर्चा की टीम में शामिल किया है।
घंटों चली पूछताछ
शुकवार शाम एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया कैमोर पहुंचे। कैमोर थाने में घटनाकम को लेकर अफसरों ने चर्चा की वहीं इस घटना को लेकर अब पूछताछ का सिलसिला भी शुरु हो गया है। घंटों तक दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि पुलिस इन अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इन अपराधियों को आर्थिक मदद कहां से मिल रही है। किन अवैध कार्यों से ये पोषित हो रहे हैं।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव