कांग्रेस भी करेगी SIR सर्वे, कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, घर-घर जाकर भरेंगे फॉर्म
छिंदवाड़ा।
मतदाता सूची दुरुस्त करने के काम में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक निर्वाचन आयोग काम करेगा, ताकि किसी तरीके से भी कोई पत्र और मतदाता छूट न सके और गलत मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल न हो सके इसको लेकर कांग्रेस ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने कहा है कि सरकारी बीएलओ के साथ-साथ पार्टी के बीएलए भी ये काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके.
कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर SIR सर्वे
राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के विधानसभा प्रभारी, पर्यवेक्षक सहित बीएलओ की बैठक हुई. आयोजित बैठक में 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण में होने वाले कामों की जानकारी दी साथ ही कांग्रेस के बीएलओ की जिम्मेदारियां भी बताई गई. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि, ''मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ लगातार आप सभी से कह रहे हैं कि मतदाता सूची का अध्ययन करें.
नेताद्वय ने विशेष जोर देते हुए इस बार भी कहा कि, ''विशेष गहन पुनरीक्षण पर ध्यान देते हुए कार्य करें. 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक का समय बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस दौरान SIR के कार्य होंगे, शासन द्वारा नियुक्त बीएलओ घर-घर जाकर फार्म देंगे. कांग्रेस के बीएलओ व हम सभी की जिम्मेदारी है कि फार्म सही ढंग से निर्धारित समय में भरवाएं, साथ ही सूची से किसका नाम है और किसका नहीं है इस पर भी ध्यान दें.''
12 राज्यों में होना है SIR, बिहार में हुआ था बवाल
देश के तीन केंद्र शासित प्रदेशों समेत 12 राज्यों में होने जा रहा SIR बिहार से काफी अलग होगा. सबसे बड़ा बदलाव आधार कार्ड को लेकर है. बिहार में SIR के दौरान पहचान के दस्तावेजों की लिस्ट में आधार को शामिल नहीं किया गया था, जिसे लेकर जमकर सियासी विवाद हुआ था. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग को बाद में इसे दस्तावेज के तौर पर स्वीकार करना पड़ा था. हालांकि इस बार अब आधार कार्ड को इस सर्वे सूची में शामिल कर लिया गया है.

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव