एमपी के एजुकेशन पोर्टल पर केंद्रीय मंत्री भी ‘शिक्षक’, 7 साल बाद भी सो रहा सिस्टम
बैतूल।
बैतूल लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उड़के को एजुकेशन पोर्टल आज भी कार्यरत शिक्षक दिखा रहा है, जबकि वे सात साल पहले शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं। उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे दुर्गादास उड़के वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री है, लेकिन शिक्षा विभाग का पोर्टल (MP education portal) अब भी उन्हें बैतूल जिले के हाईस्कूल बघोली में पदस्थ दिखा रहा है। यह जानकारी तब सामने आई जब बुधवार को उनके जन्मदिन पर पोर्टल पर शुभकामना संदेश उनके शिक्षक पदनाम के साथ प्रदर्शित हुआ।
तकनीकी गड़बड़ी है, जल्द सुधरेंगे- शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी गड़बड़ी है और जानकारी जल्द अपडेट की जाएगी। गौरतलब है कि दुर्गादास उइके बैतूल के मीरापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने पहली बार सांसद चुनाव में कांग्रेस के रामू टेकाम को 3.79 लाख वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। दूसरी बार भी टेकाम को रिकॉर्ड मतों से हराया है। संकुल प्राचार्य कैलाश राठौर ने बताया पोर्टल पर जो नाम दिख रहे हैं, रिक्वेस्ट डालकर हटाया जाएगा।

बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेन अब रोज चलेगी