सिवनी हवाला डकैती कांड में बड़ी कार्रवाई: एसडीओपी को रीवा, बाकी पुलिसकर्मियों को नरसिंहपुर जेल शिफ्ट; क्राइम ब्रांच खंगाल रही पूरे नेटवर्क की परतें
सिवनी।
सिवनी में 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए के हवाला डकैती मामले में निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे और 10 अन्य पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को रीवा और नरसिंहपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया है। सत्र न्यायालय ने इन सभी की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। एसडीओपी पूजा पांडे की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।
एसडीओपी को रीवा और अन्य पुलिसकर्मियों को नरसिंगपुर भेजा
आज निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे को केंद्रीय जेल रीवा भेजा गया, जबकि एसआई अर्पित भैरम समेत अन्य 10 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय जेल नरसिंगपुर स्थानांतरित किया गया। इससे पहले 17 अक्टूबर को जिला न्यायालय ने सभी 11 पुलिसकर्मियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। सिवनी जेल के जेलर अजय वर्मा ने बताया कि नरसिंगपुर जेल भेजे गए पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक माखन इनवाती, रविंद्र उइके, राजेश जंघेला, आरक्षक योगेंद्र चौरसिया, नीरज राजपूत, जगदीश यादव, रितेश वर्मा, गनमैन केदार बघेल और सुभाष सदाफल शामिल हैं।

2 अप्रैल तक मौसम का कहर: ग्वालियर-चंबल में ओले, 28 जिलों में अलर्ट जारी