भोपाल। 
मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना अब एक दिसंबर 2026 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मकवाना का रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 को है, लेकिन डीजीपी पद के लिए अवधि के चलते अब उनको एक साल का सेवाकाल अतिरिक्त मिल जाएगा। गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव ने इसके आदेश जारी करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में 60 साल की उम्र पूरा करने वाले 17 आईपीएस इस साल रिटायर होने हैं, जिसमें डीजीपी कैलाश मकवाना का नाम 16वें स्थान पर है। आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका सिविल क्रमांक 310/ 1996 में दिए गए आदेश के आधार पर कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 से डीजीपी पदस्थ किए गए हैं।