दिग्विजय सिंह का बयान, ‘SIR कानून जनता के अधिकारों का हनन’ अब देश के नागरिकों को भी नागरिकता का प्रूफ देना होगा
इंदौर।
इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा 12 राज्यों में लागू किए गए SIR (State Identification Registry) कानून पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून आम जनता के अधिकारों का हनन है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब नागरिकों को अपनी नागरिकता का प्रमाण देना पड़ेगा, जो लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस कानून के जरिए आम जनता की स्वतंत्रता और निजता पर हमला कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि ‘यह कानून आम लोगों को शक के घेरे में खड़ा कर देता है। हर नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करनी होगी, यह लोकतंत्र नहीं, डर का माहौल पैदा करने की कोशिश है।’

PM मोदी की अपील का असर, CRPF ने ईंधन खपत में 10% कटौती की
अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल पट्टा धारकों को राहत नहीं
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका