ऐ तू-तड़ाक करके बात नहीं करेगा... बीजेपी नेता के टोन पर आरटीओ का चढ़ गया पारा, सड़क पर ही उतार दी गर्मी
खंडवा।
गुरुवार को शहर में एक बार फिर सियासी सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई, जब बीजेपी नेताओं और आरटीओ विभाग के बीच जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली। आरटीओ ने भाजपा नेता राकेश बंसल के ओवरलोड डंपर पर कार्रवाई की थी। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा नेताओं ने पंधाना रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आरटीओ ने बनाया चालान
खंडवा आरटीओ दीपक माझी ने गुरुवार सुबह भाजपा नेता राकेश बंसल के स्वामित्व वाले डंपर पर ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए चालान बना दिया। इसी बात से नाराज भाजपा नेता बंसल ने आरटीओ पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरटीओ विभाग शहर में चलने वाले सभी डंपर चालकों से हर माह ₹2000 प्रति डंपर की वसूली कर रहा है। बंसल का आरोप है कि उनके पास 40 डंपर हैं और उनसे हर माह ₹80,000 की मांग की जा रही थी। जब उन्होंने राशि देने से इंकार किया तो लगातार उनके वाहनों को टारगेट कर चालान किए जा रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने किया चक्काजाम
इस कार्रवाई से आक्रोशित भाजपा नेता मुकेश तनवे अपने समर्थकों के साथ पंधाना रोड स्थित धर्मकांटे के पास सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिसमें विधायक पति मुकेश तनवे, भाजपा के महामंत्री धर्मेंद्र बजाज और राकेश बंसल सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और आरटीओ दीपक माझी के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान माहौल कई बार तनावपूर्ण भी हो गया। बहस के दौरान आरटीओ दीपक माझी ने भाजपा नेताओं को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटकर आरटीओ के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विभाग खुलकर वसूली में लिप्त है और जो विरोध करता है, उस पर कार्रवाई की जाती है।

शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”