MCU में तीसरी मंजिल से गिरा पत्रकारिता का छात्र, 'NCERT ज्ञान' अकाउंट और 5 लाख फॉलोअर्स वाले दिव्यांश की हालत गंभीर
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में गुरुवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के प्रथम सेमेस्टर का छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। छात्र के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी अनुसार दिव्यांश चौकसे नाम का छात्र सुबह करीब 11 बजे क्लास से बाहर निकला था। वह बालकनी की तरफ गया था। अचानक क्लास में बैठे छात्रों और स्टाफ को किसी के नीचे गिरने की धड़ाम की आवाज सुनाई दी थी। सभी भागकर पहुंचे तो देखा दिव्यांश तीसरी मंजिल से नीचे गिरा पड़ा था। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा—तफरी जैसा माहौल हो गया।
तत्काल उसे अस्पताल पहुंचा गया, जहां हालत गंभीर बनी है
विवि प्रबंधन और साथी छात्रों की मदद उसे तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दिव्यांश को नजदीकि गीतांजलि अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार दिव्यांश के चेहरे और सीने और सिर में गंभीर चोट लगी हैं। घायल छात्र दिव्यांश चौकसे एमसीयू में मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर का छात्र है।

पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान