धीरेंद्र शास्त्री बोले- वो 50% हुए, तो ब्रज में सिर्फ टोपी वाले ही दिखेंगे, अगले 20 सालों में बदल जाएगा देश का भूगोल
भोपाल।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आज वो 20 प्रतिशत हैं, और आप 9 राज्यों में अल्पसंख्यक हो चुके हैं। जिस दिन वो 50 प्रतिशत हो जाएंगे, उस दिन आपके ब्रज में भी वही टोपी वाले दिखाई देंगे।’ हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया, क्योंकि ‘मैं खुद भी टोपी लगाता हूं।
धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को हरियाणा के होडल में गोपाष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भारत और सनातन संस्कृति को बचाना है, तो जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर सनातनी बनना होगा।
‘हमें छेड़ा गया है, अब छोड़ेंगे नहीं’- बागेश्वर बाबा
कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग उनकी पदयात्रा रोकने के लिए कोर्ट जाने की धमकी दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा ‘उन्हें पता ही नहीं कि हम बहुत टेढ़े आदमी हैं, उन्हें हमें छेड़ना नहीं चाहिए था। अब जब छेड़ दिया है, तो हम छोड़ेंगे नहीं।’ उन्होंने दावा किया कि आने वाले 15 से 20 सालों में भारत की जियोग्राफी बदल जाएगी और भारतीय लोग अपनी संस्कृति बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे।
कोसीकलां दंगे का जिक्र
धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को 2012 के कोसीकलां दंगे की याद दिलाई और कहा ‘तुम्हारे ही कोसीकलां में हिंदुओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया गया था। हम अपनी जान हथेली पर रखकर तुम्हारे लिए निकले हैं।’

भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद