RSS को गाली देते हुए मुस्लिम युवक ने बनाई वीडियो, बोला- न आजादी की लड़ाई लड़ी न..
छतरपुर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर में मुस्लिम युवक द्वारा RSS को गाली देने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। घटना छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्टेडियम के बाहरी परिसर आज बुधवार सुबह की है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।
यह है मामला
फरहान निजामी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है यह वीडियो बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में उसने कहा कि देखो भैया यह आरएसएस की गैंग जा रही हम यहां आए थे शाखा चल रही थी। वह हमें देखकर भाग गई है। वीडियो में उसने असभ्य भाषा बोलते हुए चप्पल मारने की बात की। उसने कहा कि वक्त आने दो नाम और निशान मिटा दिया जाएगा। वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि आरएसएस गधों का झुंड है मुझे यह समझ नहीं आता इन लोगों ने देश के लिए किया ही क्या है? ना ही इन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, न ही...
पुलिस ने की कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय सहायता BNS की धारा 2023, 296, 353(2) और सूचना औद्योगिकी संशोधन अधिनियम 67 2000 के तहत मामला दर्ज किया है।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले