बीजेपी नेता को अगवा कर जंगल में लड़की के साथ बनाया वीडियो, एक करोड़ देने के वादे के बाद छोड़ा, मचा हड़कंप
रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो सेमरिया क्षेत्र के शाहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक जंगल का है। वीडियो में दिख रहे दिवाकर द्विवेदी भाजपा नेता हैं। दिवाकर द्विवेदी एक कार में आगे बैठे हैं, युवती और युवक पीछे बैठे हैं। इस दौरान ये लोग पूछ रहे हैं कि तुमने इसके साथ गलत किया। इस पर बीजेपी नेता बोल रहे हैं कि हां, मैंने गलत किया।
इसने मेरे साथ बहुत गलत किया
इस पर पीछे बैठी युवती भी बोल रही है कि मेरे साथ इसने बहुत गलत किया। जबकि दूसरा वीडियो सुनसान जगह का है, जहां एक व्यक्ति बोल रहा है कि तुमने मेरे एक करोड़ लिए हो भाजपा नेता स्वीकार कर रहा है कि हमने लिया है। वीडियो सामने आने के बाद विंध्य की सियासत में तूफान आ गया है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बना लिया वीडियो
वहीं, पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौकी का बताया जा रहा है। भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि उसे जमीन दिखाने के लिए दो परिचित व्यक्तियों द्वारा ले जाया गया। बीच रास्ते में कई लोग मिलते गए और उन्हें गन पॉइंट में जंगल ले गए। बाइक से पहुंची एक युवती के द्वारा अश्लील वीडियो बनाया गया। गन पॉइंट पर कई कबूलनामे कराए गए और एक करोड़ रुपए देने के वादे पर छोड़ा गया है। चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवक समेत एक युवती को गिरफ्तार किया है। सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक शिकायतकर्ता के मुताबिक अभी सारे तथ्यों को आईडेंटिफाई कर वेरीफाई किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कह पाना होगा। अगर तथ्य सही निकलते हैं तो इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल