मन गई नेताजी की दिवाली… कांग्रेस MLA प्रतिनिधि के घर पुलिस की रेड, जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, 3.89 लाख का माल जब्त
अशोकनगर।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले मे एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के विधायक ने पुलिस चौकी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। उसी चौकी की पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि को घर में जुआ खिलाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देर रात भादोंन स्थित विधायक प्रतिनिधि के घर छापा मारा। यहां प्रतिनिधि सहित 10 लोग हार जीत का दाव लगाते हुए गिरफ्तार हुए। मामला अशोक नगर से 12 किलोमीटर दूर स्थित भादोन गांव का है। जहां कि कांग्रेस नेता और अशोक नगर कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय के विधायक प्रतिनिधि सूरजभान सिंह यादव के घर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डियां बरामद कीं।
विधायक प्रतिनिधि के घर जुआ रेड
जानकारी के अनुसार, भादोन चौकी क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि सूरजभान सिंह यादव के घर पर जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सूरजभान यादव सहित अन्य जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूरजभान यादव द्वारा अपने घर में जुआ खिलाई जा रहा था जिनके घर से 10 आरोपी, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी वाहन और 49 हजार 300 नगदी पकड़ी गई है।पकड़े माल की कुल टोटल कीमत 3 लाख 89 हजार आंकी गई है।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण