चेहरे पर मास्क, गोद में बेटी... सिर झुकाकर कोर्ट से निकली 'लुटेरी' DSP पूजा पांडे, जेल में मनेगी दिवाली
सिवनी।
हवाला लूट कांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई है। डीएसपी पूजा पांडे समेत 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी लोगों पर आरोप है कि हवाला कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए लूट लिए थे। गिरफ्तारी के बाद सभी 15 से 17 अक्टूबर तक पुलिस की रिमांड पर थे। अब जमानत याचिका खारिज हो गई है तो सभी की दिवाली जेल में ही मनेगी।
मासूम बेटी को गोद में लेकर निकली पूजा पांडे
वहीं, जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूजा पांडे अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर वापस निकली। उसके चेहरे पर मास्क था। नजरें झुकी हुई थी। वह नजरें झुकाकर चल रही थी। वहीं, बेटी को गोद में लिए कदम धीरे-धीरे बढ़ा रही थी। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के लिए भी वह अपनी मासूम बेटी को लेकर आई थी। कथित रूप से इस लूट कांड में मास्टरमाइंड पूजा पांडे ही है।
कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
दरअसल, हवाला केस में कुल 11 आरोपी हैं। इन्हीं 11 आरोपियों में डीएसपी पूजा पांडे भी हैं। सीएम के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती का केस हुआ था। इसके बाद गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। सभी आरोपी 15 से 17 अक्टूबर तक की रिमांड पर थे। उम्मीद थी कि कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। वहीं, कोर्ट ने सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जेल में मनेगी दिवाली
अब सभी आरोपियों की दिवाली जेल में मनेगी। कोर्ट के आदेश के बाद सभी को जेल भेज दिया जाएगा। हवाला लूट केस में अभी आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। वहीं, लूट के रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। हालांकि अभी भी 25 लाख रुपए मिसिंग हैं।
क्या है मामला
गौरतलब है कि पुलिस को हवाला कारोबारी के बारे में सूचना मिली थी। सूचना थी कि एक कारोबारी महाराष्ट्र रुपए लेकर जा रहा है। इसी सूचना पर एसडीओपी पूजा पांडे और उनकी टीम ने छापेमारी की थी। कथित रूप से कारोबारी की गाड़ी से करीब तीन करोड़ रुपए मिले। बाद में सिवनी के कोतवाली थाने में डील हुई। डील में यह तय हुआ कि कोई केस नहीं होगा। राशि 50-50 बांट लेते हैं। लेकिन पुलिस के मन में खोट आ गई। डील से 25 लाख रुपए अधिक रख लिए। कारोबारी जब शिकायत लेकर पहुंचा तो उसे हड़काकर भगा दिया। इसके बाद उसने पुलिस के सीनियर अधिकारियों से शिकायत कर दी। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण