चंबल में पार्षद का बड़ा ऐलान, मांग पूरी नहीं हुई तो पूरा वार्ड नहीं मनाएंगा दीपावली
मुरैना।
मध्यप्रदेश के मुरैना नगर पालिक निगम की महिला पार्षद मधुबाला शर्मा ने कहा कि खोया व्यवसाई नवल किशोर गुप्ता के घर बुधवार को हुई लाखों रुपए की सशस्त्र डकैती को पुलिस ने जल्द से जल्द ट्रेस नहीं किया तो वार्ड एक के निवासी दीपावली पर्व नहीं मनाएंगे। मधुवाला शर्मा ने यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सबसे व्यस्ततम मुरैना-अंबाह मार्ग स्थित मुड़ियाखेड़ा गांव के समीप दिन दहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैखौफ होकर खोया व्यवसायी गुप्ता के घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बनाकर दस लाख रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। शर्मा ने कहा कि अगर डकैती को पुलिस ने जल्द से जल्द ट्रेस नहीं किया, तो वह स्वयं और वार्ड निवासी दीपावली पर्व नहीं मनाएंगे और इस अवसर पर दीप भी प्रज्जवलित नहीं किए जाएंगे। उधर डकैती की घटना की सूचना मिलने पर कल देर रात चंबल पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डकैती को शीघ्र ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ