जनसंपर्क विभाग के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों की आत्मीय भेंट
कमिश्नर दीपक सक्सेना के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात
भोपाल।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर दीपक सक्सेना के साथ विभाग के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान अधिकारियों की एक आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर विभाग की कार्यशैली, जनसंपर्क के बदलते स्वरूप और मीडिया से संवाद की नई दिशाओं पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने पुराने अनुभव साझा किए और विभाग के नए स्वरूप की सराहना की। इस आत्मीय मुलाकात में सौहार्द, अपनापन और पुराने सहयोगी संबंधों की झलक देखने को मिली।
इस मुलाकात में डॉ. एच.एल. चौधरी, अनिल माथुर, प्रकाश साकल्ले, दीपक सक्सेना (कमिश्नर पब्लिक रिलेशंस), सुरेश तिवारी, सुरेश आवतरामानी, आर. माकोड़े, रज्जू राय। संजय जैन, प्रलय श्रीवास्तव, आर.एस. मीणा, सी.के. सिसोदिया, प्रदीप भाटिया, सुश्री उमा भार्गव, सुरेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र राजपूत, प्रकाश दीक्षित, ताहिर अली, पंकज मित्तल, मनोज खरे, अतुल खरे, बेनी थॉमस (जनसंपर्क स्टाफ), डॉ. भूपेंद्र गौतम, अशोक मनवानी, जी.एस. वाधवा, डॉ. आर.आर. पटेल, रवि उपाध्याय एवं प्रतीष पाठ मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि