रीवा। 
रीवा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना के सामने ही कुछ युवकों ने पुलिस के प्रधान आरक्षक को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना समान थाना क्षेत्र के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक एक व्यक्ति को पीट रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे थाने के प्रधान आरक्षक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और युवकों को समझाने लगे कि मारपीट मत करो। इसी दौरान युवकों में से एक युवक  दिनेश उर्फ डायमंड प्रधान आरक्षक से भिड़ गया और खुलेआम उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। यह पूरा वाकया वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है  और जांच की बात कर रही है