हाईकोर्ट पहुंचा MY हॉस्पिटल चूहा कांड, राज्य सरकार सहित अधिकारियों को नोटिस, छह सप्ताह में मांगा जवाब
इंदौर।
शहर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से नवजात की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस दर्दनाक घटना पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सभी पक्षों से छह सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता देवराम निवासी धार ने अपनी चार दिन की बच्ची बेबी ऑफ मंजू की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन और राज्य शासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि बच्ची जन्मजात बीमारी के इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि उपचार के दौरान चूहों ने उसके हाथ की उंगलियां कुतर दीं। इसके चलते हुए संक्रमण और अत्यधिक रक्तस्राव से नवजात की जान चली गई।
पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे की मंगा
याचिका में मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच किसी रिटायर्ड हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत, सिर में गोली के निशान के साथ मिला शव
VIP काफिले का कहर: एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की जान गई
सांसद संदीप पाठक पर शिकंजा: पंजाब में भ्रष्टाचार के दो केस दर्ज
UP में सनसनी: पत्नी पर फायरिंग के बाद दामाद ने की खुदकुशी