भोपाल में संस्कृति विभाग के युवा डेप्युटी डायरेक्टर ने दी जान, कारणों का खुलासा नहीं; पत्नी भी है असिस्टेंट प्रोफेसर
भोपाल।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के एक युवा असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र धाकड़ की आत्महत्या के बाद से खलबली मच गई है। वे राजधानी भोपाल में संस्कृति विभाग में उपसंचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे थे। 34 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ ने कोलार रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी में फांसी लगाई है।
विदिशा के रहने वाले थे धाकड़
बताया जा रहा है कि धाकड़ मूल रूप से विदिशा जिले के निवासी थे और असिस्टेंट प्रोफेसर चुने जाने के बाद उन्हें दमोह में नियुक्ति मिली थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही वे भोपाल में संस्कृति विभाग में प्रतिनियुक्ति पर आ गए थे। जबकि उनकी पत्नी छतरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कोलार पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 34 वर्षीय युवा अधिकारी की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच के लिए भेजा गया मोबाइल
पुलिस का कहना है कि धाकड़ के मोबाइल फोन को जांच के लिए भेजा गया है उससे कुछ अहम खुलासे की संभावना है। भोपाल पुलिस ने कहा कि पत्नी और परिजनों के बयान के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। प्राथमिक तौर पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी से कोई विवाद की जानकारी सामने आई है।

बंगाल में महिलाओं की बंपर वोटिंग, पुरुषों से 2.5% आगे निकलकर बदली सियासत
पुराना विवाद फिर सुर्खियों में: शाहरुख पर लगे आरोपों पर नया बयान
Emergency पर सियासत तेज, सांसद निशिकांत दुबे ने उठाए गंभीर सवाल
भारत-कनाडा तनाव बढ़ा: रिपोर्ट में खतरे का जिक्र, फिर भी भारत पर निशाना
बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत, सिर में गोली के निशान के साथ मिला शव