पन्ना में नगर परिषद अध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला, चलती गाड़ी पर बरसाई गोलियां
पन्ना।
मध्य प्रदेश के पन्ना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नगर परिषद अध्यक्ष पति ललित गुप्ता पर जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया। हमलावर ने नगर परिषद अध्यक्ष पति को चलती गाड़ी में गोली मारी गई। घटना में वे घायल हुए हैं। जिन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रंजो ढाबा के पास की है। जानकारी के मुताबिक, आकाश शाहू पिता प्रागी शाहू नामक व्यक्ति ने पार्षद पति पर हमला किया है और गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी छतरपुर जिले के ग्राम नदया पोस्ट विक्रमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

बंगाल में महिलाओं की बंपर वोटिंग, पुरुषों से 2.5% आगे निकलकर बदली सियासत
पुराना विवाद फिर सुर्खियों में: शाहरुख पर लगे आरोपों पर नया बयान
Emergency पर सियासत तेज, सांसद निशिकांत दुबे ने उठाए गंभीर सवाल
भारत-कनाडा तनाव बढ़ा: रिपोर्ट में खतरे का जिक्र, फिर भी भारत पर निशाना
बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत, सिर में गोली के निशान के साथ मिला शव